धनबाद। कोयलांचल में मानसून अच्छी होने पर बारिश लगातार हो रही है।बारिश होने से किसानों में खुशी है।वही शहर के लिये बारिश मुसीबत बन गई है।दो महीने से आईएसएम धैया रानीबांध बाईपास रोड में जलजमाव है।जिस कारण लोग परेशान है।बच्चो के स्कूल जाने से लेकर मार्केट में खरीददारी करने वाले अभिभावक परेशान हो रहे है। सड़क में जमे पानी से होकर सभी को गुजरना पड़ रहा है।जल निकासी का समाधान कराने को लेकर दर्जनों धैया बाईपास रोड में रहने वाले विधायक राज सिन्हा से आवासीय कार्यालय में मिले।अपनी समस्या से अवगत कराया।विधायक राज सिन्हा ने तत्काल निगम आयुक्त व आईआईटी आइएसएम डिप्टी निदेशक से समस्या को जल्द दूर करने की बात कही। वही स्थानीय महिला ने कहा कि दो महीने से उनलोगो को जलजमाव के कारण भारी परेशानी से गुजर रही है।दो महीना से घर के सामने पानी जमा है।समस्या समाधान का आग्रह लेकर सभी विधायक से मिले है।विधायक ने आश्वासन दिया है कि 24 घण्टे में अगर जलनिकासी नही हुआ तो उनलोगों के साथ वह जल सत्याग्रह करेंगे। विधायक राज सिन्हा धैया रानीबाँध बाईपास सड़क समीप रहने वाले लोग जलजमाव से परेशान है।हमेसा जलजमाव होता रहता है।निगम के वर्तमान से लेकर तत्कालीन आयुक्त को इसे लेकर बात किये थे।लेकिन कोई सुधार नही किया गया।अगर 24 घण्टे में जलनिकासी नही हुआ तो जल सत्याग्रह आंदोलन करेंगे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments