Dhanbad। उत्तम विश्वास धनबाद क्रिकेट संघ के फिर से महासचिव चुन लिए गए हैं। 2024-27 कार्यकाल के लिए वे पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए मनोज कुमार की टीम के प्रमुख चेहरा हैं। रविवार को संघ के रणधीर वर्मा स्टेडियम में महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में उत्तम विश्वास ने एसए रहमान को 152 मतों से हरा दिया। चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह एवं अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 156 मतों में उत्तम विश्वास को 152 मत मिले जबकि रहमान को मात्र दो वोट प्राप्त हुए। दो वोट रद कर दिया गया।
परिणाम की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पदधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। बाद में संघ के आजीवन सदस्य निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, वाईएन नरूला और राजीव रंजन सिंह ने पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
वरीय उपाध्यक्ष - साधवेंद्र सिंह
उपाध्यक्ष- मनोज कुमार सिंह, शांतनु चौधरी, संजीव कुमार झा, रविजीत सिंह डांग और जावेद खान।
महासचिव- उत्तम विश्वास।
संयुक्त सचिव - बाल शंकर झा व बीएच खान।
कोषाध्यक्ष- ललित जगनानी।
एक्जीक्यूटिव मेंबर - द्वारिका प्रसाद तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, डा. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, सुनील कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार पांडेय, दिवेन तिवारी, वेणु गोपाल एमपी, संतोष कुमार सिंह, मनीष (स्कूल प्रतिनिधि)।झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन,जिला प्रतिनिधि कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद क्रिकेट संघ के सदस्यों ने एक बार फिर एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता। संगठन में रह कर निजी स्वार्थ साधने वालों का यहीं हश्र होता है। परिणाम सामने है। डीसीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments