धनबाद। टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव की 10वीं पुण्यतिथि फूल माला चढ़ाकर मनाया गया आपको बता दें कि स्वर्गीय राम जी यादव के 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन भाई सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, दीपक प्रामाणिक, सौरभ पांडे, अखिलेश दूबे, जॉनी सिन्हा, अजय ठाकुर आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल सहित आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल बुजुर्ग लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली. वही सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में भी स्वर्गीय रामजी यादव की पुण्यतिथि मनाई गई वही इस मौके पर स्टेट बर काउंसिल के को -चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी नें स्वर्गीय राम जी यादव के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर सदा सुमन अर्पित किया, इसके बाद आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सुरेंद्र यादव रोनित आर्यन प्रिंस कुमार अजय ठाकुर, दीपक प्रमाणिक, करण तिवारी सहित आश्रम रह रहें लोगों ने स्वर्गीय राम जी यादव की तस्वीर पर माला चढ़ाकर सदा सुमन अर्पित की. वही आपको बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था की धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम का स्थापना किया जाए रामजी यादव की देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना किया गया था। वही लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना 2006में तीन दोस्तों ने मिलकर किया था स्व रामजी यादव स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की थी मगर आज स्वर्गीय राम जी यादव और मनोरंजन सिंह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपनों को साकार करने में उनके दोस्त एवं लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी सुधीर वर्णवाल सहित आश्रम के सभी सदस्य गण लगे हुए हैं इन लोगों का मानना है कि स्व रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हमारी यह होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे वही स्व रामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।वहीं झारखंड बार के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि रामजी यादव हमारे बहुत करीबी मित्र थे वह हमेशा समाज के प्रति उनकी अच्छी सोच थी उन्हीं का देन है की जो यह आश्रम का निर्माण हुआ और यह आश्रम बहुत ही अच्छी तरह चल रही है मैं भगवान से हमेशा प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।वही आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने कहा कि आज हमारे दोस्त स्वर्गीय राम जी यादव का दसवीं पुण्यतिथि आश्रम में मनाया जा रहा है वही इस मौके पर हमारे आश्रम में स्टेट बर काउंसिल के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी सर आए हुए थे स्वर्गीय राम जी यादव के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर सदा सुमन अर्पित की इसके लिए मैं उनको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं वही आश्रम में आए हुए सभी अतिथियों को दिल से धन्यवाद देता हूँ ।
वही पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व रामजी यादव के 10 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। वही स्वर्गीय राम जी यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने स्व राम जी यादव के बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments