धनबाद: गुरुवार संध्या धनबाद निकाय चुनाव में पांच वर्षों की देरी पर धनबाद के 55 वार्डो के पार्षदों का ग़ुस्सा सडक पर देखने को मिला। पुर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल की अगुवाई में पार्षदो और समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या मे हाथों में मशाल लिए बरटांड से रंधीर वर्मा चौक तक हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजेहार किया ।वहीं मशाल जुलुस के दौरान पुर्व मेयर और पार्षदों ने झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए निकाय चुनाव नहीं करवाना सरकार की विफलता और निजी स्वार्थ बतलाया। साथ ही निगम क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियो को लेकर भी सवाल खड़े किए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments