Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ओबीसी कोयलांचल महासभा करेगा नवनिर्वाचित सांसद का सम्मान, 4 को टाउन हॉल में होगा अभिनंदन समारोह





Anchor - ओबीसी कोयलांचल महासभा आगामी 4 अगस्त को धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लु महतो के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन करने जा रही है जिसमे ओबीसी की 55 जातियां शामिल रहेगी.यह जानकारी महासभा की ओर से आज की प्रेस वार्ता में दी गई. प्रेस वार्ता को राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद अंकेश राज और कामता प्रसाद ने सम्बोधित किया. बताया कि समारोह में ढुल्लु महतो के साथ - साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले डॉ. कैलाश प्रसाद, शंभूनाथ अग्रवाल, सुशील सिंह, रामस्वरूप यादव, प्रो. किरण सिंह पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह आदि को भी सम्मानित किया जायेगा. समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया जा रहा है. बताया कि ओबीसी समाज से पहली बार सांसद चुने जाने से ओबीसी समाज काफ़ी उत्साहित है. इस समारोह में ओबीसी की सभी जातियां आमंत्रित है।





Post a Comment

0 Comments