Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नित्यानंद मंडल बने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर जिला अध्यक्ष

 


धनबाद:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।नित्यानंद मंडल को भाजयुमो धनबाद जिला अध्यक्ष (महानगर) बनाया गया है।वहीं मनीष साव को  जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) बनाया गया है। नित्यानंद मंडल व मनीष साव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि संगठन के साथ-साथ युवा शक्ति को भी मजबूती मिलेगी। नित्यानंद मंडल ने बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की हो इसके लिए जी जान के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments