Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण मित्र की नई पहल सावन के पवित्र माह में शिवालयों में लगवाया बिल्व वृक्ष

 


धनबाद। सावन के चौथे सोमवार पर पर्यावरण मित्र संयोजिका सुधा राजस्वी मिश्रा ने रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी के शिव मंदिर में पौधारोपण करवाया एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का दिया।मंदिर के प्रधान पुजारी श्री दयानंद मिश्रा को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित और अपील की आप सभी अपने सत्संगों ,वक्तव्यों एवं पूजा पाठ के आयोजनों में जनता से पर्यावरण संरक्षण की अपील करें क्योंकि हमारे सनातन में हमारे वेद पुराणों में कहा भी गया है कि हर वृक्ष में देवी देवता का निवास है। अत पर्यावरण संरक्षण हेतु कदम बढ़ाए और साथ ही नगर निगम के पर्यावरण उत्सव कार्यक्रम के साथ जुड़कर कवियत्री सुधा राजस्वी मिश्रा ने नागरिक संवाद के दौरान उपस्थित सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक प्रयास करने को कहा एवं महिलाओं एवं पुरुषों को भेंट स्वरूप पौधा भी प्रदान किया और उनका संरक्षण करने की अपील की कार्यक्रम में पूनम ,आभा सिंह ,इंदू सिंह ,बिंदु संजय सिंह ,रमेश सिंह ,परवेज एवं मंदिर में उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थित सराहनीय एवं प्रेरणादायक रही।

Post a Comment

0 Comments