Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजद की आगामी विस चुनाव को लेकर विशेष समिति की बैठक संपन्न,धनबाद, झरिया,टुंडी व बाघमारा में प्रत्याशी उतारने का लिया गया निर्णय



धनबाद:शनिवार को राजद विशेष समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले की स्थानीय समस्याओं पर विचार मंथन एवं संघर्ष को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को सुचिबद्ध किया गया।विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमिटी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही सामूहिक रूप से सभी छह विधानसभा में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।जिला अध्यक्ष ने मिडिया को बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व अगर निर्देश देती है तो पार्टी सभी छह विधानसभा में मजबूती के साथ लड़ेगी। महागठबंधन से समझौता होने पर राजद धनबाद, झरिया, बाघमारा और टुंडी में अपना उम्मीदवार देगी.प्रांतीय राजद विशेष समिति संयोजक मो. आबिद अली ने कहा कि झारखण्ड राज्य में महागठबंधन धर्म का पालन नही हो रहा है।इससे सभी आहत हैं। राजद के लोग चाहते हैं कि पार्टी सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े। राजद की विशेष समिति आज के बैठक में इन्ही विषयों पर मंथन करने जुटी है कि पार्टी का संगठनात्मक स्थिति क्या है किन किन सीटों पर राजद मजबूती के साथ लड़ सकती है जिले के कौन कौन से ज्वलंत समस्याएं हैं जिसपर पार्टी मनोफेस्टो में ला सकती है। बैठक में प्रांतीय राजद विशेष समिति संयोजक मो. आबिद अली और गिरिधारी गोप के साथ साथ प्रदेश प्रभारी मंजू साहू, मनोज कुमार के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, महानगर अध्यक्ष मुमताज़ कुरैशी, हाथीम अंसारी आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments