Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद ने पाठशाला प्ले स्कूल में किया वृक्षारोपण

 

 


धनबाद। पाठशाला प्ले स्कूल, पांडुकी बरवाअड्डा  में भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा धनबाद द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।इस अवसर पर वहां पर उपस्थित सभी 15 बच्चे एवं वहां के तीन स्कूल टीचरों ने मिलकर एक-एक पौधा पर्यावरण को देखते हुए, ताकि स्कूल में हरियाली एवं छाया रहे तथा एक पेड़ मां के नाम को सार्थक करते हुए लगाया । स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना शर्मा एवं डायरेक्टर मनोज शर्मा  ने कहा कि यह पेड़ उन नन्हे मुन्ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरणा देंगे।

इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी बच्चों को रंगीन पेंसिल, रबर ,शार्पनर एवं चॉकलेट दी गई ।अगले कुछ दिनों में इसी स्कूल में 20 फलदार पेड़ भी लगाए जाएंगे और तीन तीन पेड़ हर बच्चों के अभिभावकों को दिए जाएंगे जिसे वह अपने घरों में लगाएंगे एवं उनकी देखभाल करेंगे ।

संस्था के संरक्षक योगेंद्र तुलस्यान, अध्यक्ष सोम नाथ प्रूथी ,कार्यकारी अध्यक्ष किशन गोयल, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष पवित्र तुलस्यान, उपाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती, श्री ह. आर. सिंह, श्रीमती दीपा तुलस्यान, श्रीमती संगीता गोयल ने वहां जाकर अहम भूमिका निभाई। अगले 4 महीने तक संस्था का कोई ना कोई सदस्य इन पेड़ों की देखभाल करने के लिए जाता रहेगा।



Post a Comment

0 Comments