Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीवन ज्योति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों अभिभावकों एवं अन्य लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया


धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के द्वारा बच्चों अभिभावकों एवं अन्य लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा  दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश रौशन (अवर न्यायाधीश - सह- सचिव , DLSA) को जीवन ज्योति के बच्चों ने बुके एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। श्री कमल संघवी (पूर्व निदेशक, रोटरी इंटरनेशनल) ने सभी को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं जीवन ज्योति विशेष विद्यालय के द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 35 वर्षों से जीवन ज्योति दिव्यांग बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैला कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती आ रही हैं साथ ही हमारे द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि   DLSA का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांग बच्चों को उनके सभी अधिकार और सरकारी सुविधाएं बिना किसी बाधा के प्राप्त हों।इस दिशा में, DLSA ने सदर अस्पताल में चार दिन का विशेष शिविर भी आयोजित किया, जिसमें उन बच्चों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए, जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने थे। यह शिविर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए था, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। राकेश रौशन ने अपने संबोधन में बताया कि DLSA का कार्य केवल कानूनी सहायता प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय और उनके अधिकार दिलाने के लिए काम करना है। इस पहल के माध्यम से, DLSA यह सुनिश्चित कर रही है कि दिव्यांग बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं और योजनाएं समय पर और सुचारू रूप से मिल सकें। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों को दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उनसे जुड़ी कानूनी संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया और कहा  की DLSA सदैव आपके अधिकारों के संरक्षण हेतु तैयार है और आप किसी भी प्रकार के न्यायोचित सहायता के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जीवन ज्योति विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को हर संभव सहायता प्रदान करनेवाला आश्वाशन दिया।कार्यक्रम की आरम्भ जीवन ज्योति के विशेष बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति से किया गया । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा स्कूल में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री राजीव गोयल जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।

आज के कार्यक्रम में श्री राकेश रौशन (अवर न्यायधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), श्री अजय भट्ट (डेप्युटी चीफ, LADCS), श्री राजेश सिंह, श्री चंदन कुमार, श्री राजेश परकेरिया (सचिव जीवन ज्योति), सुश्री अपर्णा दास (प्राचार्या, जीवन ज्योति), श्री कमल संघवी (पूर्व निदेशक, रोटरी इंटरनेशनल), श्री विकास शर्मा, श्री राजीव गोयल एवं महावीर सेवा संस्थान कोलकाता के अन्य सदस्य तथा अभिभावक एवं जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments