Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व हृदय दिवस पर एशियन अस्पताल ने की ह्रदय जांच में भारी छुट की घोषणा, 15 सितंबर से 30 सितंबर तक एंजियोप्लास्टिक 1,80,000 रुपए से घटाकर 1,39,999 रुपए में इलाज


धनबाद: शुक्रवार को बरटांड़ स्थित एशियन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सेंटर हेड डॉ. सी. राजन ने कहा एशियन अस्पताल स्वास्थ्य से संबंधित हर मौके पर अपनी भागीदारी की  सामाजिक जिम्मेदारी निभाता रहा है और धनबाद एवं अन्य जिले के लोगों के लिए जरूरत बन कर आया है। एक ही  छत के नीचे एशियन हॉस्पिटल हर विभागों के  अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का 24 घंटे तत्पर इलाज कर रहे हैं। विश्व हृदय दिवस हृदय से संबंधित बीमारियों पर लोगो की जागरूकता हेतु एशियन हॉस्पिटल के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब अहमद, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रभात प्रियदर्शी और डॉक्टर हिमांशु ने बैठक कर महत्त्वपूर्ण संदेश दिए। डॉक्टरों ने बताया कि हृदय से संबंधित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा जिले में सांस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, छाती में भारीपन, धड़कन में तेजी से संबंधित मरीजों का सूक्ष्मता से जांच की जाती है और हजारों मरीजों का पूर्ण इलाज़  सफलता पूर्वक किया जा चुका है।और  वर्तमान में हृदय से संबंधित बीमारियों को स्वस्थ करने की चुनौती के लिए  हॉस्पिटल की अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम तैयार है।हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉक्टर सी.राजन ने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत इस वर्ष विश्व हृदय दिवस पर  कार्डियक से संबंधित बीमारियों की कार्डियक जांच पैकेज मूल्य 5000 रुपया से घटाकर जांच 1999 रुपया में तथा एंजियोग्राफी 12000 रुपया से घटाकर मात्र 5999 रुपया में एवं एंजियोप्लास्टिक   1,80,000 रुपए से घटाकर 1,39,999 रुपए (सिंगल स्टैंड) में इलाज का लाभ मरीज 15 सितंबर से 30 सितंबर तक ले सकेंगे ।साथ ही विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अन्य जांचों में भी डिस्काउंट सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments