Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद 20 से 22 सितम्बर तक जोड़ा फाटक रोड जैन मिलन में तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर उम्मीद की किरण 2024 का करेगा आयोजन,अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया शिविर का लक्ष्य कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करना और उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन पूरी तरह से जी सकें


Dhanbad।  रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर उम्मीद की किरण 2024 के आयोजन से संबंध में  एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आज विकास शर्मा (अध्यक्ष, रोटरी जैरी पॉवेल जयपुर लिंब सेंटर) ने सभी को बताया कि रोटरी क्लब ऑफ धनबाद और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता केंद्र, रांची ब्रांच के सैयुक्त कैंप है। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद 2008 से निःशुल्क  कृत्रिम  अंग  केंद्र चला रहा है और अब तक, केंद्र द्वारा लाभार्थियों को 5000 से अधिक मुफ्त कैलीपर्स और कृत्रिम अंग दिए गए हैं।उम्मीद की किरण 2024 केंद्र के साथ लाभार्थियों की संख्या 5500 को पार करने की उम्मीद है।रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के कृत्रिम अंग सेंटर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना है। केंद्र का लक्ष्य ऐसे लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करना और उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन पूरी तरह से जी सकें। प्रयास है ताकि निराश लोगों को आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद करने के लिए निर्देशित हैं।रोटरी स्वयं पर विश्वास खो चुके व्यक्तियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उन्हें सशक्त बनाने में विश्वास करती है ताकि वे समुदाय में दूसरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें।वर्तमान में हमारा सेंटर सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक संचालित होता है, जहां झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के आसपास के लोग आते हैं और निःशुल्क लाभ उठाते हैं।पिछले साल उम्मीद की किरण 2023 में शिविर आयोजित किया गया था जहां केंद्र ने 144 मामले किए और हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस वर्ष केंद्र ने इस अंग शिविर में एलएन4 हाथ को शामिल किया है।आगामी 20 से 22 सितम्बर तक जोड़ाफाटक रोड जैन मिलन में हमलोग इस वर्ष निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन कर रहे है जिसका पंजीकरण कोई भी दिव्यागजन जीवन ज्योति विशेष विद्यालय, बेकरबंध  एवं अन्य पंजीकरण केंद्रों पर करवा  सकते हैं साथ ही ऑन स्पॉट भी इसमें पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस शिविर में हमलोग 150 लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ धनबाद,  श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची, श्री धनबाद श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ, श्री बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोर, इनर व्हील क्लब धनबाद, इनर व्हील क्लब माइलस्टोन, कतरास एवम धनबाद राउंड टेबल मिलकर कर रही है। आज के प्रेसवार्ता में श्री राहुल व्यास (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद),  विकास शर्मा, राजीव गोयल, dr अभिषेक अग्रवाल, पौलोमी सिन्हा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी, जगजीत सिंह, अनूप गोयल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments