Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, कुंडी को काट ले उड़े हजारों नगद पैसे के साथ घर का कीमती सामान

 



धनबाद। फिर एक बार चोरों का आतंक दिखा।  विनोद नगर स्थित प्रभाकर झा के घर में रह रहे किराएदार कृष्ण प्रसाद मिश्र के घर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ा और अंदर रखें नगद रूपों के साथ-साथ कीमती सामान भी ले उड़े। वही घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब कृष्ण प्रसाद मिश्र अपने गांव से तीन दिन की छुट्टी बिताकर वापस लौटे तो देखा मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है वही जिस कमरे में वह रहते हैं उसमें भी लगे कुंडी को काटकर चोर घर के अंदर  घुसे थे। चोर घर में रखें कीमती सामान के साथ-साथ नगद पैसे भी ले भागे। घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।

दरअसल विनोद नगर स्थित प्रभाकर झा के आवास में कई सालों से निजी स्कूल के प्रोफेसर कृष्ण प्रसाद मिश्रा किराए पर रहते हैं वहीं छुट्टियों में भी अक्सर अपने गांव जाते हैं इस बार भी शनिवार रविवार एवं विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए तीन दिनों के लिए वह अपने गांव चले गए थे वहीं घर पर ताला लगा था खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया वही घर में लगे दरवाजे पर कुंडी को काटकर चोर घर में घुसे और इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह अपने विनोद नगर स्थित आवास पर पहुंचे तो देखा घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा है उन्हें अंदेशा हुआ कि शायद मकान मालिक आए हुए हैं वहीं जब आगे बढ़कर उन्होंने अपने घर की ओर देखा तो कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तो नहीं टूटा था लेकिन कुंडी को काटा गया था वही घर में रखे सामान इधर-उधर बिखेर दिए गए थे घटना की जानकारी उन्होंने सदर थाना पुलिस को दे दिया है वहीं पुलिस अपने जांच में जुट गई है।








Post a Comment

0 Comments