धनबाद:भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद एवं शरबत दा भला सेवा सोसाइटी गुरु सिंह सभा जोड़ाफाटक रोड धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जोड़ा फाटक छोटा गुरुद्वारा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर से 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कुमार मधुरेन्द्र सिंह,नोडल प्रभारी बेनजीर आशीष अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार भगत समेत अन्य पदाधिकारियों के अलावे शरबत दा भला सेवा सोसाइटी धनबाद गुरु सिंह सभा जोड़ाफाटक रोड धनबाद के पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा।शिविर के उद्घाटन के मौक़े पर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो,पुराना बाजार चैंबर कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान,वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी,राजेश गुप्ता , ललित केटसरियाआदि उपस्थित हुए।सभी ने कहा कि रक्तदान महादान है।इससे बड़ा कोई दान नही है।रणविजय सिंह ने कहा की लोगों का एक - एक यूनिट रक्तदान कीमती है।इससे जरूरतमंदों की जान बच सकती है।मुकेश सिंह ने कहा कि ब्लड किसी फैक्ट्री में नही बनता है। यह हमारे और आपके दान से ही मिलता है।उन्होंने दोनों ही संगठन के द्वारा किए गए इस पहल की प्रशंसा की। मंटू महतो ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है और इस तरह का आयोजन अन्य संगठनों को भी प्रेरित करता है।सोहराब खान ने कहा कि हम ब्लड डोनेट कर किसी को नई जिंदगी दे सकते हैं। लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि समाज के सभी लोगों से यही अपील है कि रक्तदान में जरूर हिस्सा लें।दिलीप सिंह ने कहा कि सभी के प्रयास से आज यह शिविर का आयोजन सफल हो सका।भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद एवं शरबत दा भला सेवा सोसाइटी धनबाद गुरु सिंह सभा जोड़ाफाटक रोड धनबाद का यह एक प्रयास मात्र है आगे मेगा रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी सिंह सरदार,प्रितपाल सिंह,नितिन भट्ट रंजित सिंह,आशीष,बर्जेश, निर्भय,सोनू गिरी,कुंदन, जीराखन,अमरजीत, सरदार, रिपु सिंह, आदि थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments