कार्यक्रम को सहजता और सफलता से आगे बढ़ाया गया और सभी वर्ग स के प्रतिभागी भी एक एक कर मंच पर उपस्थित हुए। विजेताओं के नामों की उद्घोषणा से पहले श्रीमती संचिता बक्शी और श्रीमती सरसी चंद्रा के निर्देशन में एक-एक समूह नृत्य की प्रस्तुति हुई। वर्ग अ से शिवानी भट्टाचार्य, युवांश दरुका, अनिरुद्ध चौधरी क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर विजयी घोषित किये गए तथा वर्ग ब से क्रमशःअंशु कुमारी, सनाया कुमारी, काव्या शर्मा प्रथम , द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर विजयी घोषित किये गए इसके साथ वर्ग स से क्रमश : सार्थक सेन, अनन्या पाल, कुंवर वरण्यम प्रथम, दितीय एवम तृतीय स्थान पर विजय घोषित किए। सभी विजेताओं एवम प्रतिभागियों को मेडल एवम प्रशस्ति पत्र संस्था के वरिष्ठ सदस्यो - श्रीमती अनिता अग्रवाल, निर्णायक पूनम अग्रवाल , इंद्रनील मुखर्जी, अंजन आचार्य, सुदीप्ता चटर्जी और अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण हेतु संस्था के संरक्षक मंडल के श्री सोमनाथ पूर्ती, योगेंद्र तुलस्यान एवम श्री देवेन तिवारी भी मंच पर उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण के साथ ही पूरे कार्यक्रम का सबसे विशिष्ट क्षण सभी राधा-कृष्ण के सामूहिक आरती के साथ उपस्थित हुआ और इसे मूर्त रूप दिया जागृति परमार एवम अन्य उपस्थित माता बहनों ने।अंत मे कार्यकर्ता परिचय संस्था के उपाध्यक्ष नीरज प्रसाद द्वारा ,मंच संचालन बरनाली गुप्ता एवम ब्रज भूषण पांडे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री संजय सेनगुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय झा उपाध्यक्ष नीरज कुमार प्रसाद , कृष्ण कुमार सहमंत्री धीरज कुमार शर्मा , पुष्कर चंद्र झा,संजय महतो,,संजय चंद्रा,जागृति परमार,अर्चना वर्मा, काकोली सेनगुप्ता,आरती साव, सरसी चंद्रा,संचिता बक्शी, पंपा पाल,पिंकी गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवम ' वंदे मातरम' के सामूहिक गायन के साथ हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
0 Comments