Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 20 के सैकड़ो युवकों ने थामा कांग्रेस का दामन

 


धनबाद: सोमवार को बेकारबांध वार्ड नंबर 20 में धनबाद नगर कांग्रेस कमिटी का बूथ कमिटी  अभियान को मजबूत के संदर्भ में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में  सैंकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवनीत नीरज, शशि यादव समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने वार्ड नंबर 20 के मनोनीत वार्ड अध्यक्ष गोलू यादव और उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह को माला पहनकर स्वागत किया गया। बूथ कमेटी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा इस बार  आगामी धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

Post a Comment

0 Comments