धनबाद : शहर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी से गत 19 सितम्बर को 3 टोटो की चोरी हो गई थी मामले में तीन शातिर को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की गई तीन टोटो के अलावे 14 बैटरी भी बरामद हो गयी है।
DSP विधि व्यवस्था दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर जोरिया के निकट जंगल से टोटो जबकि चड़क पत्थर स्थित स्क्रैप गोडाउन से चोरी गयी बैटरी की बरामदगी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि कोई भी अपराध करके अपराधी नहीं बच सकता, तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक स्क्रैप गोदाम संचालक मोहम्मद शकील जो की पांडरपाला का रहने वाला है भी शामिल है वही दो अन्य हलदर उर्फ मुन्ना तेलीपाड़ा और साहिल रवानी धनसार शामिल हैं मामले में मास्टरमाइंड एवं बचे हुए तमाम अपराधी जल्द सलाखों के पीछे जाएंगे। तीनो के ऊपर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments