Dhanbad। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद(एबीपीएसएसपी ) की धनबाद इकाई रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सम्मानित करेगी। इसके लिए 28 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजन किया गया है। एबीपीएसएसपी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री के सम्मान समारोह की तैयारी की जा रही है। इस दौरान धनबाद जिले के पूर्व सैनिकों की समस्यायों तथा सीएसडी कैंटीन सहित अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए मंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा। राज किशोर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रमेश प्रसाद, ड़िम्पज कुमार, राम नाथ मिश्रा, अलोक कुमार, राज कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार राउत, आलोक कुमार, अविनाश राम, अशोक कुमार यादव, अलगू प्रसाद सहित अन्य समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं। जिले के पूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में भगा लेने की अपील की गई है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments