Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की जांच को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखा



Dhanbad। झरिया विधानसभा क्षेत्र में धनबाद नगर निगम के द्वारा  योजनाओं में धांधली और  अनियमिता  बरतते हुए सड़क और  नाली निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की जांच को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर इस संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुखहरनी मंदिर से लेकर बर्फ कल होते हुए पुरानी झरिया स्टेशन तक पथ निर्माण में झरिया कतरास मोड बाजार  होते हुए झरिया थाना तक सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है और जांच से साफ हो जाएगा कि करोड़ों की लोगो की सौगात  नगर निगम और संवेदक  की मिलीभगत से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया गया है। इसलिए  माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध होगा की जनता के हित  को ध्यान में देते हुए  यथाशीघ्र मामले की जांच कर मामले में क्वार्यवाही करने  का आदेश पारित करने की दिशा में पहल करे। जिसकी प्रतिलिपि धनबाद जिला उपायुक्त और धनबाद नगर आयुक्त को दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments