Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोयलांचल का इतिहास रहा है कि जब-जब गरीब मजदूर और किसान का बेटा उठने की कोशिश करता है उसे माफिया रास्ते से हटा देते हैं: ढुल्लू महतो

 


धनबाद।सिंह मेन्शन समर्थक  बुधन मंडल  की हत्या पर आक्रोशित लोगों के बीच सांसद ढुल्लू महतो धनसार पहुंचे। उन्होंने लोगों के भारी भीड़ के बीच कहा की इस घटनाके पीछे जो दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए । उन्होंने कहा कि कोयलांचल का इतिहास रहा है कि जब-जब गरीब मजदूर और किसान  का बेटा उठने की कोशिश करता है उसे माफिया तत्व मार देते है और रास्ते से हटाने का काम करते लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि एक गरीब के बेटा को यहां के लोगों ने चुनकर सांसद बनाया। इस घटना की मैं कड़ी से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और केंद्र, राज्य सरकार और जिला प्रशासन को दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करता हूं। पूर्व सांसद के भतीजे का नाम आने पर उन्होंने कहा कि दोषी चाहे जो भी उसे कड़ी सेकड़ी सजा दिलवाने का काम करूंगा और मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ उसके बच्चे की पढ़ाई लिखा दिखाई की जिम्मेदारी अपने सर पर लेता हूं।

Post a Comment

0 Comments