धनबाद। आज बड़ा गुरुद्वारा में साहब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का 420वाँ प्रकाश पर्व बड़ी श्रधा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह रखे गए सहज पाठ की समाप्ती के बाद दीवान प्रारंभ हूआ। जामाडोबा, गोमो, धोवा टाड़, बड़ा गुरद्वारा, गुरु नानक पुरा, हरजस कीर्तनो जथा, हजुरी रागी भाई गुर्भेज सिंह जी ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। महासचिव गुरजीत सिंह ने गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर प्रकाश डाला। 25 अगस्त को हुए सुध पाठ मुकाबलों में आए 52 बच्चों को मोमंटो एवं स्कूल बेग दे कर सम्मानित किया गया। दिलजोन सिंह, मनजीत सिंह, गुरचरन सिंह माझा रजिन्द्र सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। संगत का उत्साह देखने लायक था।समाप्ती उपरांत गुरू का लंगर वितरण हु आ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments