Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जेपी हॉस्पिटल ने पूर्वी टुंडी में लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

 


धनबाद:कोला कुसमा,  मेझिलाडीह बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर  ने सामाजिक के दायित्व के तहत पूर्वी टुंडी स्थित लटानी में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। जेपी हॉस्पिटल के अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा अस्पताल प्रबंधन धनबाद वासियों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए निरंतर तत्पर है। ग्रामीणों की बेहतर स्वास्थ्य अभियान के तहत लटानी एवं आसपास के गांवों के सैकड़ो बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों  की स्वास्थ्य  जांच अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा नि:शुल्क की गई है व मर्ज के अनुसार मरीजों को दवाइयां प्रदान की गई ।  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ जागरूकता के कमी रहने के कारण वे अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं इसके लिए अस्पताल द्वारा एक टीम गठित वैसे जरूरतमंदों को जेपी हॉस्पिटल के द्वारा बिल्कुल नि:शुल्क इलाज करने की व्यवस्था की गई है जिससे सैकड़ो ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं ।जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने कहा  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच अभियान हॉस्पिटल के द्वारा  निरंतर ज़ारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments