Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कक्षा 8 के समीर कुमार बने स्वर्ण पदक विजेता




धनबाद। आगरा (उत्तर प्रदेश) में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक चलने वाले सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के समीर कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर धनबाद जिले का परचम लहराया है तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। समीर की इस सफलता पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष  तरसेम सिंह तथा सचिव  एस पी सिंह ने हर्ष जताया तथा  बधाई देते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य के लिए  शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्राचार्य  सुदीप कुमार ठाकुर ने समीर को इस सफलता पर बधाई  दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्राचार्य महोदय ने कोच श्री मिंटू पाल के अथक परिश्रम तथा मार्गदर्शन को समीर की सफलता का श्रेय दिया। इस उपलब्धि पर समीर को विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी। प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में कहा कि खेल के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समर्पण से खेल को अपना करियर बना सकते हैं और जीवन में सफलता अर्जित कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments