धनबाद। जिला व्यवसायी संघ का संघर्ष करने का इतिहास रहा है। पुरे प्रदेश में खाधान व्यवसायी की समस्याये तथा समाधान अलग तरह की रही है। पूर्व में खाधान्न व्यसायी के मोतीलाल अग्रवाल जिला चेबर का अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके है। उक्त बातें संघ के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।वर्तमान में 10 रू प्रति महिना मात्र की सदस्यता शुल्क के साथ कोई भी खाद्यान्न व्यपारी इसका सदस्य बन सकते है। आगमी 3 महीने के अन्दर 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर आज सदस्यता प्रारम्भ की जा रही है। प्रेमवार्ता में खाधान व्यवसायी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महासचिव विकाश कंधवे कोषाध्यक्ष अरुण साव, जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, जिला महासचिव अजय नरायन लाफ, उपाध्यक्ष अजय बंसल, अशोक सराफ , संतोष अग्रवाल, जसविन्दर सिंह, मनोज गुप्ता, सुन्दर जिन्दल, रंजीत साव, राजकिशोर गुप्ता, मनोरंजक सिंह, शैलेष सिंह, प्रमोद सिंह, के अलावा दर्जनो व्यवसायी उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments