Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंगलवार को धनबाद पुलिस करेगी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, व्हाट्सएप नंबर 9470589467, ईमेल jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी कर सकते हैं शिकायत


धनबाद।झारखंड के डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता के निर्देश पर, मंगलवार, 10 सितंबर को झारखंड के सभी 24 जिलों में पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धनबाद के पांच स्थान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

बाघमारा अनुमंडल* के लिए राजस्थानी धर्मशाला कतरास, *सिंदरी अनुमंडल* के लिए टाटा ऑडिटोरियम जोड़ापोखर, *निरसा अनुमंडल* के लिए निरसा पॉलिटेक्निक, *डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2* के क्षेत्र की जनता के लिए अल इकरा कॉलेज टुंडी रोड गोविंदपुर तथा *डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर* से संबंधित धनबाद क्षेत्र के लिए अभय सुंदरी बालिका विद्यालय हीरापुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9470589467 तथा ईमेल आईडी jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी सीधे कर सकते हैं। 

कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पारा लिगल वॉलेंटियर ही उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान लोगों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, डायल 1930 इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संपत्ति मूलक अपराध, अपराधियों की सूचना, साइबर अपराध, नॉन बैंकिंग फाइनेंस, मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव के द्वारा अत्याधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। 


#Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments