Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा मासस के भाकपा माले में विलय और यह एकता रैली नया इतिहास लिखने जा रहा, महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी बीजेपी इसी तोड़ मरोड़ की राजनीति कर रही है चंपाई सोरेन इसका उदाहरण हैं

 






धनबाद - एकता रैली को सम्बोधित करते  मुख्य वक्ता सह भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य  बोले की मासस के भाकपा माले में विलय की एकता रैली नया इतिहास लिखने जा रहा है। धनबाद, बोकारों, कोडरमा, रांची, गिरिडीह समेत पुरे झारखण्ड में  एक नई ऊर्जा का संचार हो चूका है।यह एकता रैली से झारखण्ड आगे बढेगा वर्तमान परिदृश्य में बीजेपी सामने है, 2024 के लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार को बेदखल करने का जबरदस्त प्रयास हुआ और बीजेपी को भी लग चूका था कि सफाया तय है,यूपी में बीजेपी की जो स्थिति बनी वह सभी के सामने है। बीजेपी जिस तरह देश में शासन चलाना चाह रही थी उससे उन्हें पीछे हटना पड़ा यूट्यूब मिडिया को रोकने के लिए बीजेपी बिल ला रही थी पर नही ला सकी। जल जंगल जमीन ही नही वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहती है बीजेपी,जिसके लिए बिल लेकर आयी पर उसे पास नही करा सकी बाद में जॉइंट पार्लियामेंट में भेजा है 

बीजेपी तोड़ मरोड़ की राजनीति करने वली पार्टी है, महाराष्ट्र में यही स्थिति देखने को मिली और झारखण्ड में भी कब्जा जमाने के लिए बीजेपी इसी तोड़ मडोड़ की राजनीति कर रही है चंपाई सोरेन इसका उदाहरण हैं 

पहले कोयला उद्योग में  राष्ट्रियकरण का दौर था आज निजीकरण के दौर पर है यह एकता रैली निजीकरण के खिलाफ है, निजीकरण, कोरपोरेट और बेरोजगारी के खिलाफ है।



Post a Comment

0 Comments