Dhanbad। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास के केंद्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जनसभा को लेकर हो रही तैयारियों को लेकर आज लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास से खगड़िया बिहार के संसद सदस्य राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा राय पासवान जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान समेत कई अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंच हो रही तैयारियों का जायजा लिया वही इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने को ले हो रही विशेष तैयारियों के बारे में बताया और कहा कि ये जनसभा आगामी विधानसभा चुनाव के साथ साथ झारखंड में संगठन को और मजबूत और संगठित करने को लेकर है। आगे और भी कार्यक्रम झारखंड के विभिन्न जिलों में किए जाने है। वही प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जानकारी दी वही प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा राय पासवान ने बताया की कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहेगी और इसके लिए पूरी महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यकर्म को सफल बनाए जाने को लेकर उत्साहित है।
0 Comments