Dhanbad। धनबाद क्रिकेट संघ के वार्षिक समारोह में झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह 22 सितंबर को धनबाद क्लब के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें 2023-24 सत्र के विभिन्न टूर्नामेंटों की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए सीनियर व जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भी इसमें सम्मानित किया जाएगा। सीनियर पुरूष वर्ग में कोनैन कुरैशी व जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ सिन्हा तथा सीनियर महिला में दुर्गा मुर्मू एवं जूनियर में अनंदिता किशोर को क्रिकेटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments