धनबाद: मंगलवार की शाम धनसार स्थित नई दिल्ली कॉलोनी में समाजसेवी लाल बाबू सिंह ने स्थानीय लोगो से जनसंपर्क किया। यहां के लोगो ने उनके स्वागत में सभा का आयोजन कर भव्य स्वागत किया। सभा में सैकड़ो की तादाद में महिलाएं पुरुष और बच्चे सामिल हुए । स्थानीय लोगो ने उनको क्षेत्र में व्याप्त पानी और बिजली की गंभीर समस्या से अवगत कराया। लोगों का कहना था कि पानी की गंभीर समस्या के कारण उनके बच्चे पढ़ने के समय दूर से पानी ढोकर लाते हैं और बिजली की समस्या से क्षेत्रमें अंधेरा पसरा रहता है। लालबाबू सिंह ने सभा में लोगों की पानी और बिजली की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने क्षेत्र की समस्या पर धनसार क्षेत्र के महाप्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों की समस्या दूर नहीं हुई तो वे बीसीसीएल प्रबंधन की ईट से ईट बजा देंगे। लाल बाबू सिंह ने कहा कि सिस्टम में आते ही मैं यहां की सारी समस्याओं को दूर करूंगा।उन्होंने कहा अगर पानी और बिजली नहीं है तो बच्चे पढ़ नहीं पा रहे होंगे, गृहणियों को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मैं इन समस्याओं को संबंधित विभाग से संपर्क कर दूर करने के लिए आज से ही प्रयासरत रहूंगा। वहीं स्थानीय नेता रिंकू सिंह ने बताया कि बिजली और पानी की समस्याओं के लिए यहां के निवासी 4 वर्षों से बहुत परेशान है और लालबाबू सिंह से पूर्ण आशा और विश्वास है कि वह यहां के समस्याओं को दूर करेंगे। सभा का संचालन मदन सिंह और अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने किया। मौके पर लखन पासवान, ओम प्रकाश पटेल,हरेंद्र साव, राहुल सिंह,सूरज कुमार एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments