धनबाद। धैया ठाकुर कुली छठ तालाब के समीप युवा एकता मंच के द्वारा समाजसेवी लाल बाबू सिंह का भव्य स्वागत किया गया।बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लाल बाबु सिंह धैया के ठाकुर कुल्ही पहुंचे । जहां भारी संख्या में महिला और पुरुषों ने व युवाओ ने उनका स्वागत किया । इस दौरान समाजसेवी लाल बाबू सिंह संबोधन करते हुए कहा की धनबाद में बेरोजगारी की समस्या सबसे ज्यादा है । बेरोजगारी युवाओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं सुरक्षा और व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार करने के माहौल कैसे तैयार हो ।इस पर विचार करने की जरुरत है लगातार जनसंपर्क जारी है लोगों का आशीर्वाद प्यार मिल रहा है। धनबाद में कैसे भय मुक्त वातावरण हो इसको लेकर लगातार प्रयास भी कर रहे । इस दौरान वहां एक दिव्यांग युवा को देख कर उन्होंने बहुत जल्द अपने तरफ से स्कूटी देने का आश्वासन दिया ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments