Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल पहुंचे धनबाद, सर्किट हाउस में जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर







धनबाद। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार‌ मंगलवार की दोपहर दुमका से रांची जाने के क्रम में धनबाद पहुंचे।इस मौके पर माननीय राज्यपाल को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।माननीय राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, सिटी एसपी  अजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद माननीय राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान कर गए। 

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, एसडीओ श्री राजेश कुमार, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी हेडक्वार्टर १ श्री शंकर कामती, निवर्तमान एसडीओ श्री उदय रजक, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपक कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविन्द कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री राम कुमार सिंह, अंचल अधिकारी पुटकी श्री विकास आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


#Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments