Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के बापी घोषाल बने झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) के अध्यक्ष


धनबाद:झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) का आम चुनाव 23 सितंबर रिंग रोड, रांची में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में झारखंड राज्य के फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।आपको बताते चले कि झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) एक राज्य स्तरीय फोटोग्राफी संस्था है जो कि राज्य के फोटोग्राफरों के हित एवं कल्याण में कार्य करती है।चुनाव कमेटी के प्रमुख विनोद सोनी के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। निम्नलिखित पदाधिकारियों को वोटिंग और लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया:

- अध्यक्ष: धनबाद से बापी घोषाल

- उपाध्यक्ष: रांची से शिवराम गुप्ता

- सचिव: बोकारो से उपेन्द्र कुमार

- कोषाध्यक्ष: हजारीबाग से राजेश कुमार सिन्हा

- सहसचिव: जमशेदपुर से करुपेश कुमार (यश)

नवनिर्वाचित पदाधिकारी द्वारा 16 जिले से कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष चुने गए बापी घोषाल ने कहा कि 16  जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी संगठन अपना विस्तार करेगी और प्रत्येक जिलेमें अपने भवन के लिए संसद और विधायक को मांग पत्र सौंपेगी।उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता ने कहा कि फोटोग्राफरो को नवीनतम तकनीक से अवगत कराने के लिए नियमित तौर पर कार्यशाला और अपने भवन की जरूरत को पूरा करने के लिए संगठन काम करेगी।



Post a Comment

0 Comments