Hot Posts

6/recent/ticker-posts

RAF ने धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया

 



धनबाद : शहर के विभिन्न स्थलो पर (RAF) C/106 बटालियन रैपिड एंटी फ़ोर्स प्लाटून संख्या 01 के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया गया।RAF इन्स्पेक्टर बबलू थापा ने मीडिया को बताया की सीआरपीएफ का ही अंग है।  रैफ ने पिछले 6 दिनों से धनबाद शहर की विभिन्न स्थलों पर कई कार्यक्रम किया है।आज धनबाद रेलवे स्टेशन सदर अस्पताल और बस स्टैंड में अभियान चलाया गया। आगामी 2 अक्टूबर को पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छता अभियान की जो जागरूकता फैलाई है उसी के तहत आज हमारे देश साफ सफाई को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं इसी के तहत स्वच्छता अभियान को लेकर सफाई अभियान कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। रैफ कंपनी जमशेदपुर की है और देश की प्रति जागरूक करने के उद्देश्य यह अभियान चलाया जा रहा है।






Post a Comment

0 Comments