Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिले में गणेश पूजा की धूम, तेलीपाड़ा शिमलडीह और आईएसएम कैंपस में पुरे भक्ति भाव से होरही है गजानन



धनबाद - कोयलांचल में आज गणेश पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। जगह -  जगह पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर लोग श्रद्धा भाव के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। धनबाद के तेली पाड़ा शिमलडीह में और आईएसएम कैंपस में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। श्री हरकेश्वर शिव पार्वती मंदिर कमिटी की ओर से हर वर्ष की भांति गणेश भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. यहाँ भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है. आज पूजा पंडाल का उद्घाटन धनबाद थाना प्रभारी के हाथों से फीता काटकर किया गया. इस दौरान मंदिर कमिटी से जगत महतो ने कहा कि शिव मंदिर कमिटी ने इस बार धनबाद के सांसद से मांग कि है मंदिर में शिव पार्वती की प्रतिमा स्थापित है अब अगर भगवान गणेश की स्थाई प्रतिमा संगमरमर का लगा दिया जाता है तो पूरा शिव परिवार बस जायेंगे।



Post a Comment

0 Comments