Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने चलाया संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम,बाघमारा विधानसभा के जेएनएम कॉलेज ग्राउंड में सदस्य्ता अभियान चलाकर 476 सदस्य बनाए गए

 


धनबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में कई जगह सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज बुधवार को धनबाद महानगर पहुंचे उनका जोरदार स्वागत किया गया।इसी संदर्भ में बुधवार को बाघमारा विधानसभा के जेएनएम कॉलेज ग्राउंड में सदस्य्ता अभियान कार्यक्रम हुई जिसमें 476 सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा शामिल हुए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने अपने संबोधन में कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ सदस्य्ता अभियान में लग चुके है, धनबाद महानगर अपने पूर्व के रिकार्ड को तोड़े, आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और सदस्यता वाला दल भाजपा ही है, जनता भाजपा की सदस्यता लेना चाहती है यह देखने को मिल रहा है।भारत माता को परम बैभव के शिखर पर ले जाने के संकल्प को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कटिबद्ध है।पूरे उत्साह के साथ संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में लोगों को जोड़े। विधायक शरद महतो ने अपने संबोधन में कहा सदस्यता में सभी को शामिल होना चाहिए भाजपा के सदस्य बनने से कोई छोटा नहीं या ध्यान रहे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो लगातार कार्यक्रम करती है।भाजपा  युवा मोर्चा के  जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा संगठन पर्वत सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है इसके लिए चौराहो  नुक्कड़ों,कॉलेज परिसरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक चिकित्सक, शिक्षक खिलाड़ी अधिवक्ता गीतकार संगीतकार चित्रकार इंजीनियर सहित विभिन्न  वर्गों के प्रबुद्ध जनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। कार्यक्रम का संचालन महामंन्त्री तमाल राय ने किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री रूपेश सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किये एवं कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा भरने का कार्य किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान,कतरास अध्यक्ष भाजपा सूर्यदेव मिश्रा,कंचन चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता,आमोद साहू, विवेक हजारी, डॉ.मधुबाला,सुभम बनर्जी,पुरषोत्तम स्वर्णकार,साकेत श्रीवास्तव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments