धनबाद: शुक्रवार को नारायणी चरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जग जीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में झारखण्ड के    राज्यपाल संतोष गंगवार  का ऐतिहासिक (प्रथम) आगमन हुआ। राज्यपाल के साथ धनबाद सांसद   ढुलू महतो, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी सर, एडीएम, एसडीएम ,  सरायढेला प्रभारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तिओ का आगमन हुआ।पहला कदम स्कूल में महामहिम   का शंखनाद,पुष्प वर्षा और दीप के साथ तुलसी पौधा देकर भव्य स्वागत किया गया। दिव्यांग बच्चों ने झारखण्ड के लोग गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने पहला कदम  का निरीक्षण देख सराहना करते हुए कहा यहां दिव्यांगता के लिए जो अद्वितीय कार्य हो रहा है वह जीवन  में कभी न देखा। यहां दिव्यांगों के लिए शिक्षण प्रशिक्षण के साथ साथ रोजगार के अवसर भी दिला उन्हे आत्मनिर्भर बनाना  प्रेरणा दायक कार्य है जिसके कदम से कदम मिलाने में  समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलना चाहिए। राज्यपाल के द्वारा इंडिया थेरेपी सेंटर का भव्य उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। इंडिया थेरेपी सेंटर में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवा के साथ  एक ही छत के नीचे थेरिपि और जांच देख महामहिम ने कहा अद्भुत...कल्याणकारी...ऐसा सेंटर  जहां बच्चों के लिए फिजियोथेरिपी, वोकेशनल थेरिपी, स्पीच थेरिपी, ओक्यूपेश्नल थेरिपि, ए डी एल ट्रेनिंग, एक्वा थेरिपी, स्पेशल शिक्षा ओडियोलॉजि टेस्ट,साइकोलॉजिकल टेस्ट तथा साइकोलॉजिस्ट सेवा के लिए उपलब्ध है।  माननीय ने थेरिपि सेंटर की सेवाओ को देख चकित हो कर कहा की सभी को एक बार यहां  एक बार विजिट अवश्य करना चाहिए। साथ ही राज्यपाल के इस दौरे  को और महत्वपूर्ण बनाते हुए बढती हुई ठंड  से राहत हेतु दिव्यांग बच्चों के उपयोग के लिए  धनबाद उपायुक्त के द्वारा कंबल वितरण कराया गया।इस सराहनीय कार्य   के लिए पहला कदम परिवार ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर  पहला कदम की चेयरमैन  रेनु दूदानी, सचिव अनिता अग्रवाल,   सुनीता बंसल , अमरेश  सिंह, लखि सोरेंन,प्रतिक अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, सोमनाथ पूर्थी तथा सभी शिक्षक उपस्थित थे।राज्यपाल के दिव्यांग बच्चों  के लिए अपने अनमोल समय और अमूल्य मार्ग दर्शन के लिए  सचिव अनिता अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु सदेव साथ निभाने का वादा कर पुनः मिलने का वादा कर विदा लिए।