Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी के चुनाव ना लड़ने से नाराज जिला संयोजक अशोक कुमार महतो ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया


धनबाद। आम आदमी पार्टी धनबाद जिला संयोजक अशोक कुमार महतो ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर आप  की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।


दुखी मन से लिखे अपने पत्र में उन्होंने ने वर्णन किया है कि मैं धनबाद (झारखंड) जिला आम आदमी पार्टी का जिला संयोजक रह चुका हूँ (26 नवम्बर 202 से अब तक)। मैंने धनबाद जिले में आम आदमी पार्टी को संगठन के मुकाम तक ले जाने का भरपूर प्रयास किया। हमें दुख है कि झारखंड में पार्टी चुनाव लडने को तैयार नहीं हैं लोकसभा और विधानसभा 2024 का चुनाव हो गया पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव नहीं लडा हम जनता के बीच जाते हैं पर झारखंड में आम आदमी पार्टी के चुनाव नहीं लड़ने से जनता काफी दुखी हैं. इस बात को लेकर हमने आपको कई पत्र लिखे पर आपका कोई जबाब नहीं मिला इतना ही नहीं मैने श्री संदीप पाठक एवं दुर्गेश पाठक को भी कई पत्र लिखा पर कोई परिणाम नहीं निकला। फिर दुर्गेश पाठक के कुछ खास लोग मीडिया प्रभारी पद पर कार्यरत हैं जो कर्मठ कार्यकर्ताओं को जलील करते रहते हैं ऐसी स्थिति में झारखंड आम आदमी पार्टी में काम करना मुश्किल लग रहा है।अत आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा है।



Post a Comment

0 Comments