Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रघुनाथ नगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की शिव को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के लिए उमड़ी भीड़



धनबाद।  रघुनाथ नगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कोलकुसमा में सुबह पाँच बजे से ही महिलाओं और पुरुषों की शिव को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के लिए काफी भीड़ देखने को मिल रही है सभी श्रद्धालुओं को काफी उत्साहित देखा जा रहा हैं। संध्या चार बजे भगवान शिव का बारात निकलेगा जो बिगबाजार, चाणक्य नगर और गोलबिल्डिंग होते हुए वापस रघुनाथ नगर नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में आएगा। संध्या 7 बजे  रुद्राभिषेक होगा और रात्रि 10 बजे से शुभ विवाह का कार्यक्रम शुरू होगा। 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे भंडारा का आयोजन होगा, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष-राम बिनय सिंह, सचिव- राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष- मिथलेश कुमार, दीनानाथ सिंह, राजेश पारीक, पवन अग्रवाल, सुनील सिंह, नागेश्वर श्रीवास्तव, राकेश रंजन,आर पी चौरसिया,पिंकू मोदी, शेखर चौधरी, मनोज यादव, दिलीप यादव, पंकज पाण्डे,दीपू गुप्ता,उमेश रजक, बी के सिंह, मंतोष यादव मनोज विश्वकर्मा, अदित नारायण सिंह, अखलेश सिंह समीर सिंह, वरूण सिंह, पार्थो मुखर्जी, सुब्रतो राय, काजल दत्ता एबम समस्त रघुनाथ नगर निवासी कोलकुसमा सम्मलित हैं।

Post a Comment

0 Comments