Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नीतीश विचार मंच एवं जिला जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74 वां जन्मदिवस धुमधाम से मनाया





धनबाद। नीतीश विचार मंच एवं जिला जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का 74वाँ जन्म दिवस धुमधाम से धनबाद सर्किट हाउस में मनाया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद जिला जनता दल यू० के अध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह ने किया।सबसे पहले सभी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी के सर्वमान्य नेता  नीतीश कुमार के जन्म के अवसर पर केक काटकर जन्म दिन मनाया। उसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके जन्म दिवस पर बधाई दिये और नीतीश कुमार की लम्बी आयु का भगवान से कामना किया।नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि आज उनके जन्म दिन के अवसर पर हम उनकी लम्बी आयु की कामना करते है। जिस तरह उन्होंने बिहार को विकास के मानचित्र को देश स्तर पर एक नम्बर लाया इसके लिए वे बधाई के पात्र है। आज सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो प्रस्ताव सामुहिक रूप से पारित किया।

1. बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को भारत रत्न के उपाधि से सम्मानित करने की मांग देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से किया गया।

2. बिहार की राजनीत में राजनीतिक पारदर्शिता बने रहे इसके लिए श्री नीतीश कुमार जी के पुत्र निशान्त कुमार को बिहार के सक्रिय राजनीत में लाने की मांग की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  रामस्वरूप यादव, हाजी हसीब खान, प्रदेश सचिव श्री राजु कुमार सिंह, मुन्ना सिन्हा, विजय सिंह कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के युवा अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनोज पासवान, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, सहदेव प्रसाद, सकलदेव राय, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, स्मृति कान्त सिंह, अशोक सिंह, जिला महासचिव झप्पु सिन्हा, शंकर सिंह, जिला महासचिव मिथिलेश दुबे, जिला महासचिव डॉ० राजेश राम, बैजु कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष डॉ० अनिल सिन्हा रीता रानी मण्डल, साधु शरण पासवान, बमबम सिंह, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, आदित्य पासवान, पूर्वी टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष शिशिर दाँ, अक्षय सिन्हा, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द गोप, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण महतो, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रबोध पाण्डेय गौतम पाण्डेय, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, चिरकुण्डा अध्यक्ष टोनी सिंह. अधिवक्ता दिलीप सिन्हा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments