Dhanbad। शक्ति मन्दिर में आज चैत्रीय नवरात्र महानवमी के दिन मां सिद्धिधात्री देवी की पूजा आराधना की गई और हवन पूजन कर पूर्णाहूति दी गई। आज महानवमी रविवार होने के कारण दर्शन करने वाले भक्तों की लम्बी कतार लग गई। भक्तों के आने तक मन्दिर के पट्ट खुल्ले रहे ।नवरात्र पुजन हवन पूजन शास्त्री ब्रजेश मिश्र,पण्डित मुकेश पाण्डेय द्वारा पूरे विधिविधान से कराया गया। सहयोगी राधे श्याम पाण्डे, सन्तोष पाण्डे, यमुना पाण्डे यजमान अशोक अरोड़ा एवं उनकी धर्म पत्नी थी। मन्दिर के पीछे प्रांगण में संध्या 6.30 बजे बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव आरती के बाद उसी स्थल से मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के हाथों में पुष्प देकर पुष्पांजलि भी कराई गई फिर उन पुष्पों को मां के चरणों में समर्पित किया गया। पीछे प्रांगण मे द्वीप द्वारा भव्य आरती का आज अंतिम दिन था। कमिटी द्वारा की गई नई व्यवस्था। हाथों में 🪔 दिया लेके मां की करें आरती को भक्तों की श्रृद्धा, उत्साह और सराहना को देखते हुए कमिटी द्वारा आश्विन नवरात्र में और भी वृहद और सुन्दर तरीके से व्यवस्था करने की योजना बना रही है।
सेवा कार्य में अध्यक्ष एस पी सोंधी उपाध्यक्ष राजीव सचदेव,सचिव अरुण भण्डारी संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, अशोक भसीन,रवि गंडोत्रा, राकेश आनन्द, कर्नव बाली, राहुल भण्डारी,निरंजन चौटालिया,अरुण गुजराल, साकेत साहनी, रूप किशोर टंडन, मोहन अग्रवाल,जितेन मेनन प्रबन्धक ब्रजेश मिश्र उप प्रबन्धक गौरव अरोड़ा, सेवादार समिती के आर एन प्रसाद, रितेश कुमार, पवन सिंह, राजा रक्षित,विजय कुमार, सभी महिला सेवादार सरिता सिंह, नीना अरोड़ा, मीना देवी, रीता जयसवाल, पूजा गुप्ता,जितेंद्र मालाकार , धर्मेन्द्र कुमार, सतेन्द्र मालाकार सुभाष मण्डल एवं पुरी कमिटी, प्रबंधन समिती, कर्मचारियों, सेवादारों द्वारा लगातार सेवा दी जा रही ।
0 Comments