Dhanbad। हाजीपुर जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटु कुमार सिंह आज मंगलवार को रेल भवन नई दिल्ली में रेल मंत्री के नाम धनबाद रेल मंडल के यात्री सुविधा से जुड़ी पांच सूत्री ज्ञापन उनके विशेष कार्य पदाधिकारी (ओ.एस.डी) वेद प्रकाश जी को सौंपा।
क्या है मांगे
1. हावड़ा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय जिससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
2. धनबाद रेल मण्डल से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाय।
3. धनबाद रेल मण्डल में जितने भी बड़े स्टेशन है सभी स्टेशनों पर मेडिकल की दुकान खोला जाय।
4. धनबाद, कतरास, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था विल्कुल ही खत्म है और इसका जो एजेन्सी है उस एजेन्सी पर कार्रवाई किया जाय।
5. धनबाद रेल मण्डल के सभी स्टेशनों पर रेल नीर की व्यवस्था की जाय।
6. धनबाद जंक्शन से गया होते हुए किउल गया लाईन में पटना तक एक नई ट्रेन चलाई जाय।
7. धनवाद-पटना इण्टरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कुमारधुबी रटेशन पर किया जाय
0 Comments