Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पटना में पहला कदम स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल को मिला सम्मान, पद्मश्री बिमल कुमार जैन द्वारा दिव्यांगजन के लिए उत्कृष्ट कार्यों को सराहा और सम्मानित किया गया

 


धनबाद। पहला कदम स्कूल की सचिव  अनीता अग्रवाल को पटना के भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर  अनीता अग्रवाल को उनके दिव्यांगजन के लिए किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री बिमल कुमार जैन द्वारा प्रदान किया गया। अनीता अग्रवाल ने अपने अथक प्रयासों और समर्पण के साथ दिव्यांगजन के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनके इन कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। आज के इस समारोह में उनकी सराहना करते हुए बिमल कुमार जैन ने कहा कि समाज में समानता और सहानुभूति का संदेश फैलाने के लिए श्रीमती अग्रवाल का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।


Post a Comment

0 Comments