Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम के लिखित आश्वासन पर विधायक राज सिन्हा ने धरना को स्थगित किया, उन्होंने इसे जनता की जीत बताया





धनबाद। धनबाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुचारू करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही के खिलाफ भाजपा विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा जी द्वारा 1 दिसंबर से धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था। ज्ञात हो कि धरना रात्रि में भी अनवरत जारी रहा, विधायक राज सिन्हा के साथ संकड़ों कार्यकर्ता इस ठंड में भी आमजनमानस की समस्याओं के निदान के लिए रात भर धरना स्थल में रहे। आज धरने के दूसरे दिन आमजन, प्रभावित वार्डों के लोग, भाजपा महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी मंडलों से पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। जनसैलाब और जनता के हक के सवालों पर विधायक श्री सिन्हा के अडिग रुख को देखते हुए आंदोलन और प्रचंड रूप ले चुका था। आज दूसरे दिन दर्जनों विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी धरना में विधायक के साथ शामिल रहे। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने इस आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए धरना को मजबूती प्रदान करने हेतु तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति —पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री श्री अमर बाउरी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम,पूर्व मंत्री श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता को धनबाद भेजा, जिन्होंने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन का समर्थन किया। और विधायक राज सिन्हा के साथ धरना में बैठे। अंततः जनता के दबाव और विधायक राज सिन्हा के दृढ़ निश्चय के आगे नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा। आज संध्या में नगर आयुक्त  रविराज शर्मा, उप नगर आयुक्त  प्रकाश कुमार, अभियंताओं की टीम के साथ धरना स्थल पर पहुँचे और विधायक  सिन्हा की सभी प्रमुख मांगों को लिखित रूप से मान लिया गया। लिखित आश्वासन नगर निगम द्वारा सौंपे जाने के उपरांत विधायक श्री सिन्हा ने धरना को स्थगित किया तथा जनता की जीत को सलाम किया।

विधायक श्री सिन्हा का यह संघर्ष धनबाद की जनता के हित में एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन के रूप में दर्ज हुआ है।

 वक्तव्य

 *विधायक सह विधानसभा के सचेतक* *राज सिन्हा* ने धरना की सफलता पे भाजपा प्रदेश नेतृत्व, भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण एवं उनकी पूरी कमेटी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं उनकी पूरी टीम, सभी मंडल अध्यक्ष गण, धनबाद के सभी सामाजिक संगठनों के सदस्यों, सभी आमलोगों को इस आंदोलन में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। एवं कहा कि 

“धनबाद के विकास, सड़कों की मरम्मत, नालियों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कोई उपकार नहीं, यह जनता के टैक्स का अधिकार है। मैं अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधि हूँ, उनके हक पर किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि नगर निगम समय पर कार्य पूरा नहीं करता है, तो आंदोलन और तेज होगा — यह लड़ाई जनता की है, जनता के लिए है और जनता के साथ मिलकर लड़ी जाएगी।”पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि, विधायक राज सिन्हा आश्वस्त रहे हम जनहित के उनके आंदोलन में साथ है। और आवश्यकता हुई तो इस आंदोलन को राज्य स्तरीय आंदोलन बनाया जाएगा। झारखंड की यह कैसी सरकार है कि पिछले छह वर्षों से ए सी बी जांच के नाम पे धनबाद की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है? विधायक श्री सिन्हा आमजनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनिश्चितकालीन धरना में बैठे। भाजपा झारखंड प्रदेश उनके साथ है।

“विधायक राज सिन्हा का यह संघर्ष पूरी भाजपा संगठन का संघर्ष है। नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह चेतावनी है कि जनता के हितों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।”*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास* प्रीतम ने संबोधित करते हुए कहा कि 

“विकास बाधित करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा जन-समस्याओं पर सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है।”

 पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि “जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा ही सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक जवाब मांगने का साहस रखती है। विकास कार्यों में हो रही देरी अब और नहीं चलेगी।” 

 *भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष* *श्रवण राय* ने धरने के दूसरे दिन अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक राज सिन्हा जी के इस आंदोलन में “महानगर की जनता ने रिकॉर्ड समर्थन देकर यह संदेश दे दिया कि अब केवल और केवल विकास चाहिए। भाजपा जनता के साथ खड़ी है।”

 *भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष* *घनश्याम ग्रोवर* ने कहा कि 

“शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी हम लगातार संघर्षरत हैं। यह आंदोलन जनसमर्थन की ताकत का प्रतीक है।” परंतु झारखंड की निकम्मी हेमंत सरकार में अफसरशाही चरम पे है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Post a Comment

0 Comments