Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में गुरुवार को क्रिसमस दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया







धनबाद। बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की । बेथेलम का दृश्य, ईसा मसीह का जन्म और क्रिसमस कैरोल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । सांता क्लॉज, परियों तथा मदर मेरी के परिधान में बच्चे आकर्षक लग रहे थे। विद्यालय के प्राचार्य  सुदीप कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु ईसा मसीह प्रेम और करुणा के संवाहक हैं। अतः उनसे हमें प्रेम, करुणा एवं सहानुभूति  की सीख ग्रहण करनी चाहिए ।  यह त्यौहार हमें प्रेम और भाईचारे की सीख देता है । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक वृन्द उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments