धनबाद।शक्ति मन्दिर के 36वें शिलान्यास दिवस के पावन अवसर पर 10 जनवरी दिन शनिवार रात्रि 8.30 बजे से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा। महामाई का गुणगान सुप्रसिद्ध दुर्गा जागरण मण्डली, राँची द्वारा किया जायेगा। तारारानी की कथा गायक गौरव अरोड़ा करेंगें साथ में धनबाद के प्रमुख कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यजमान श्री अशोक अरोड़ा एवं धर्मपत्नी पूजा अरोड़ा होंगे। मन्दिर प्रांगण में मां का भव्य दरबार सजाया गया है। ठंड को देखते हुए भक्तों के लिए पंडाल बनाया गया है जिसमे गद्दों और कुर्सियों भी होंगी। जहां महिला एवं पुरुष भक्तों की अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। मातारानी का ये वैष्णो मन्दिर भक्तों की आस्था और विश्वास का केन्द्र इसलिए है क्योंकि यहां 30 वर्षों पहले हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी से मां की ज्योत आई थी जो आज भी अखण्ड ज्योत गर्वगृह में विद्दमान है। भक्तों के विश्वास और आस्था है कि भक्त छः छः महीने पहले ही मां को अर्पित करने के लिए भोग प्रसाद बुक कराते हैं। चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।शक्ति मन्दिर कमिटी आप सभी भक्त जनो को मां के दरबार में सादर आमन्त्रित करती है।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष एस पी सोंधी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सचिव अरूण भण्डारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पूरी, कार्यकारणी सदस्य रवि गंडोत्रा, अशोक अरोड़ा आदि मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments