Dhandad। Bbmku विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में नव-नियुक्त विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. उमेश कुमार द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग की शोधार्थी, पर्यावरण मित्र संस्था की संयोजिका एवं कवयित्री सुधा मिश्रा, जो स्वयं भी इसी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की शोध छात्रा हैं, ने डॉ. उमेश कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा अपने साझा काव्य-संकलन की पुस्तक भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के डॉक्टर उमेश कुमार द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वविद्यालय की संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व को दर्शाता है। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सभी शोधार्थी, विद्यार्थीगण एवं विश्वविद्यालय की पर्यावरण मित्र संस्था से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे।डॉ. उमेश कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण दायित्व है, तथा हम सभी मिलकर इतिहास विभाग में रिसर्च कार्यों को बढ़ावा देते हुए सामाजिक कार्यों को भी प्रोत्साहन देने का कार्य करेंगे कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन शैक्षणिक नेतृत्व, साहित्यिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments