Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम चुनाव में EVM से चुनाव कराने की बेचैनी बताती है कि भाजपा बिना गड़बड़ी किए चुनाव नहीं जीत सकती :भास्कर सुमन




धनबाद। आम आदमी पार्टी झारखंड ने नगर निगम चुनावों में बैलेट पेपर के बजाय ईवीएम से चुनाव कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बेचैनी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि भाजपा को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नहीं, बल्कि तकनीकी साधनों के सहारे चुनाव जीतने की आदत पड़ चुकी है। आम आदमी पार्टी झारखंड के नेता भास्कर सुमन ने कहा कि नगर निगम जैसे स्थानीय स्वशासन के चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए, ताकि आम मतदाता का भरोसा लोकतंत्र पर बना रहे। लेकिन भाजपा बार-बार ईवीएम पर जोर देकर यह संकेत दे रही है कि उसे जनता के जनादेश से ज्यादा मशीनों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में ईवीएम को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। स्वयं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विपक्ष में रहते हुए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा का रुख पूरी तरह बदल जाता है। यह दोहरा चरित्र लोकतंत्र के लिए घातक है।

भास्कर सुमन ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भाजपा अपनी मनमानी नहीं कर सकेगी। बूथ प्रबंधन, दबाव, तकनीकी हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग की संभावनाएं काफी हद तक समाप्त हो जाती हैं। यही कारण है कि भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव से डरती है और ईवीएम पर अड़ी रहती है।उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम चुनाव जनता के रोजमर्रा के मुद्दों जैसे साफ पानी, सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और भ्रष्टाचार से जुड़े होते हैं। इन मुद्दों पर भाजपा पूरी तरह विफल रही है। इसलिए जनता के आक्रोश का सामना करने के बजाय भाजपा चुनावी प्रक्रिया को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी झारखंड यह मांग करती है कि:नगर निगम चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो।चुनाव आयोग जनता के भरोसे को सर्वोपरि रखे, न कि सत्ताधारी दल के दबाव को।भास्कर सुमन ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष करने को तैयार है। जनता अब जाग चुकी है और वह यह भली-भांति समझती है कि कौन लोकतंत्र को मजबूत करना चाहता है और कौन उसे कमजोर करना।अंत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झारखंड नगर निगम चुनावों में जनता के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी और भाजपा की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को बेनकाब करती रहेगी।



Post a Comment

0 Comments