Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज रेलवे मैदान में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरुआत हुआ,ऑपरेटिंग ब्रांच ने 31 रन से जीत हासिल किया

 




धनबाद। आज रेलवे मैदान में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरुआत हुआ। इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र के द्वारा किया गया मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ये आयोजन  टीम भावना अनुशासन और आपसी सौहार्द की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता के माध्यम नहीं होते हैं बल्कि या हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल में अनुशासन धैर्य नेतृत्व क्षमता टीमवर्क और चुनौतियों का सामना करना सीखना है मैदान पर सीखे गए यह मूल्य हमारे व्यावसायिक और व्यक्तित्व जीवन में भी मार्गदर्शक बनते हैं, क्रिकेट हमारे देश का लोकप्रिय और प्रेरणादायक खेल है। मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि विभिन्न विभागों की टीम में पूरे जोश और खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है, मैं सभी खिलाड़ियों को इस आयोजन का हिस्सा बनने का बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीम इसमें भाग ले रही है उद्घाटन मैच ऑपरेटिंग बनाम  लोको शेड पतरातु के बीच खेला गया। जिसमें  ऑपरेटिंग ब्रांच ने 31 रन से जीत हासिल किया।यह मैच डे और नाइट में आयोजन किया जा रहा है, आयोजन का मुख्य कार्य मंडल खेल अधिकारी धीरज कुमार के देख रेख में किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार, वरीय परिचालन प्रबंधक अंजय तिवारी, वरीय वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता रविश रंजन, सीनियर कोचिंग डिपो अधिकारी रणधीर कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन रजत कुमार सिंह, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, वरीय संरक्षण अधिकारी दीपक कुमार, वरीय सुरक्षा मंडल आयुक्त अनुराग मीणा, कोयला क्षेत्र प्रबंधक रतन कुमार झा, मंडल खेल सचिव मुनेश्वर सिंह एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments