धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला की एक अतिआवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल जी के नामांकन को ऐतिहासिक एवं प्रभावशाली बनाने हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तय करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन के दिन रानी बांध तालाब के पास को एकत्रीकरण स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है, जहां से सभी कार्यकर्ता संगठित होकर नामांकन स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मंडल से अधिकतम संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के जुटान, अनुशासन, समयबद्धता एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। भाजपा धनबाद महानगर जिला ने अपील की कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचकर संगठन की एकजुटता और ताकत का परिचय दें तथा मेयर प्रत्याशी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रत्याशी संजीव अग्रवाल का बयान
धनबाद नगर निगम के मेयर पद हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने पर मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, धनबाद महानगर एवं ग्रामीण संगठन के सभी पदाधिकारियों तथा समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक और मेयर बनता है। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं धनबाद की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित धनबाद के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में धनबाद नगर निगम को एक आदर्श नगर निगम बनाने हेतु हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। मेरा संकल्प है कि जलापूर्ति, सड़क, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, ट्रैफिक व्यवस्था, स्मार्ट सिटी सुविधाओं का विस्तार तथा भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। मैं धनबाद की देवतुल्य जनता से अपील करता हूँ कि अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर नगर निगम को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहभागी बनें।भाजपा में नेता नहीं प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।
आज के बैठक का संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया। आज के बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, विभा रानी सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा,गीता सिंह, योगेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज रिंकू, सत्येंद्र मिश्रा, टुन्ना सिंह सहित कई अन्य थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments