धनबाद जिला होगा बाल विवाह मुक्त जिला - विधायक शत्रुघन महतो
कतरास:झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट/जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण व जनजागृति करने को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा धनबाद सांसद आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त मुक्ति रथ धनबाद सांसद आवास से शुभारंभ श्री श्री रामराज मंदिर चिटाही धाम, पंचायत सचिवालय टुंडु के साथ साथ सोनारडीह, जोगीडीह, तिवारीडीह, बहियारडीह, मानसिंह कुर्ला, भटमुरना, महेशपुर, कोलमुरना आदि गांव का भ्रमण किया। उक्त रथ के साथ कला जत्था सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक, गीत- संगीत प्रस्तुत किया तथा उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह पर जागरूकता करते हुए सावधान। बाल विवाह कानून अपराध है, आईए हम सब मिलकर इसे जड़ से मिटाए, सब बच्चों को उनके अधिकार दिलाए का संदेश दिया। सांसद आवास में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघन महतो ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है हम सभी को मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करना है हम सभी के सहयोग से धनबाद जिला बाल विवाह मुक्त जिला बनेगा।
झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सह निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ का भ्रमण धनबाद के 50 गाँव के साथ साथ प्रखण्ड मुख्यालय पंचायत मुख्यालयों में किया जाएगा बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, धार्मिक गुरुओं पंचायत के प्रतिनिधियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, बाल विवाह मुक्ति रथ में कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, नईमुद्दीन अंसारी, सीता कुमारी, मुमताज अंसारी ,माला देवी गुलनाज बानो, चंदा कुमारी,पूजा कुमारी, दीपा कुमारी के साथ-साथ सहयोगिनी बोकारो के निदेशक गौतम सागर, रवि कुमार , नुक्कड़ टीम में विकास कुमार , सुनील कालिंदी, अशोक महतो, धीरेन्द्र महतो, मंटू करमाली, पायल कुमारी , खुशबू पाण्डे आदि शामिल थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments